हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपाल के पास स्थित गांव फतेहपुर में कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के समीप एक सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला के पास फतेहपुर में स्थित कोल्डड्रिंक के गोदाम के पास क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को एक सांप देखा। सांप दिखने पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























