गाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात में पार्किंग में खड़ी गाड़ी में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने एकत्र होकर आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी जलकर राख हो गई जिससे वाहन स्वामी का लाखों का नुकसान हो गया।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात के माजीद ने बताया कि गाड़ी में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























