👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर नयागांव में एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया जिससे खेतों पर काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन तब तक अजगर जंगल में चला गया जिससे ग्राम वाले दहशत में है।
बता दें कि किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इस दौरान किसानों ने अजगर को देख लिया। अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इससे पहले की वन विभाग की टीम पहुंच पाती अजगर जंगलों में चल गया जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























