हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर में गांव से गुजर रही 11,000 की विद्युत लाइन का तार गुरुवार को अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की वजह से यह हादसा हुआ यदि समय रहते ग्रामीण नहीं भागते कोई हादसा और भी बड़ा हो सकता था ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर तारों को बदला जाए।
अपनी मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान तेजपाल सिंह, मोनू, सौरव यादव, शिवा, सर्वेश, रजनी देवी, वंदना देवी, कौशल देवी, विशाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
🔊 Listen to this 64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने 64 कैरेट किन्नू चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो…
Read more
























