हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पनीर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डेयरी संचालक ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। बता दें कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी राजू कुमार डेयरी चलाता है। कुछ दिनों से उसे अंदेशा था कि दुकान से पनीर चोरी हो रहा है। इस संबंध में 20 सितंबर की रात को कर्मचारियों की छुट्टी के बाद डेयरी मालिक ने कर्मचारियों का पीछा किया तो मामले का खुलासा हुआ। डेयरी में काम करने वाले तीन कर्मचारी एक प्लास्टिक के बैग में 30 किलो पनीर लेकर बेचने जा रहे थे जिनको डेयरी मालिक ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि दो मौके से भाग खड़े हुए। डेयरी संचालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033



























