👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय सनातन संस्कृति में अटूट आस्था रखने वाले पंडित गोपीचंद शास्त्री ने शनिवार की सुबह निज निवास आर्य नगर हापुड़ पर अपने जीवन की अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने हापुड़ के पास के गांव गिरधरपुर व हरसिंहपुर में करीब 40 वर्ष तक एक अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी। उनका अंतिम संस्कार बृजघाट गंगा तट पर किया जाएगा।
पंडित गोपीचंद शास्त्री के निधन का समाचार पाकर धर्म प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने हेतु लोग पहुंचने लगे।
पंडित गोपीचंद शास्त्री के बेटे राकेश शास्त्री ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थे और शनिवार की सुबह अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

























