
दो करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उपेड़ा गांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होगा। करीब दो करोड़ की लागत से तीन हजार वर्ग मीटर भूमि पर पंचायत उत्सव भवन बनेगा। ग्रामीणों को न्यूनतम किराए पर मांगलिक कार्य के लिए भवन दिया जाएगा।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत उत्सव बनाने के आदेश दिए थे। तीन विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है लेकिन फिलहाल उपेड़ा गांव में जमीन उपलब्ध हो सकी है। डीएम अभिषेक पांडेय ने पंचायती राज निदेशक को जमीन उपलब्ध होने का पत्र भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब यहां पर दो करोड़ की लागत से भवन का निर्माण होगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































