हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए नामांकन होने से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने शुक्रवार को विकास खण्डो में नामांकन की तैयारियों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराते हुए नामांकन कराने का निर्देश दिया। नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक ही अन्दर जायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आर0ओ0 को निर्देश दिया कि प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये, अगर फार्म में कोई छोटी समस्या आ रही हो तो उसमें सुधार करा लिया जाये। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं का निरीक्षण किया गया।




























