हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में चंडी मंदिर प्रांगण में सोमवार को 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया.
पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविन्द्र जिंदल पोपट ने कहा कि चंडी जी पालकी सेवा समिति द्वारा चंडी मंदिर प्रांगण में पुलवामा हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 40 वीर सपूतों को याद किया और प्रण लिया कि हर वर्ष 14 फरवरी को वीर बलिदानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते रहेंगे और सभी देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाते रहेंगे।
साथ ही पालकी सेवा समिति के संचालन मंत्री मनु गर्ग ने कहा कि देश की सुरक्षा में अब तक तमाम जवान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। उनका बलिदान कहीं न कहीं देश की सुरक्षा में हुआ है। उनकी शहादत को सदा याद रखा जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविन्द्र जिंदल, संजय कृपाल, देवेश शर्मा, नवीन आनंद, नरेश शर्मा, पंकज त्यागी, मनु गर्ग, निखिल जैन, आयुष आदि मौजूद रहे।
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















