हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ मैं इंडिया वाटर फाउंडेशन संस्था द्वारा विज्ञान और स्वास्थ्य पर जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संस्था के विज्ञान एवं स्वास्थ्य पर जागरूकता के लिए संस्था की संयोजिका श्वेता त्यागी ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर हम आदि बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। कोविड-19 की चुनौती से निबटने के लिए विज्ञान की प्रगति ने हमें बहुत सहायता पहुंचाई। संस्था के एच आर मनीष कुमार ने कहा कि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर अपनी धरती को सुंदर एवं स्वस्थ बना सकते हैं।
एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन प्राप्त करना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम सबको अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारी चारू विष्ट एवं आशीष शर्मा, भूगोल प्रवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा, विधि एवं डॉ सीमा निगम का योगदान रहा। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश्वर सिंह ने मंच संचालन किया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























