
देश में आर्थिक सुधारों पर पिलखुआ में पद यात्रा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जीएसटी दरों में कमी के बाद उपभोक्ता वस्तुओ के दामो में गिरावट से उपभोक्ता के लाभान्वित होने पर पिलखुवा नगर में गुरुवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर,नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी के नेतृत्व में एक पद यात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा मौहल्ला कृष्ण गंज मंदिर से लेकर पान तिराहे तक प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ- साथ व्यापारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाऔर मोदी जी को धन्यवाद दिया। पदयात्रा में शामिल नेताओं ने व्यापारियो को पुष्प भेंट कर स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु, सहसंयोजक अंकुर गहलौत, विक्रांत शर्मा, गुड्डू प्रजापति,अमित टांक, सीमा जौहर,रेखा अग्रवाल, सुमन गर्ग, हरीश अग्रवाल प्रवीण मित्तल, सचिन पुंडीर, विशाल कौशिक, विश्वप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































