हापुड़ मंडी में एमएसपी से ऊंचा बिक रहा है धान
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): मौसम साफ होने से हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर जिंसों की आवकें शुरुर हो गई। नवीन मंडी स्थल पर कारोबार शुरु होने से जहां किसान व व्यापारी खुश नजर आ रहे है, तो रोजगार मिलने पर मजदूरों ने भी खुशी जाहिर की है। हापुड़ मंडी में शनिवार की सुबह करीब दो हजार बोरी धान की आवकें हुई जिनके शाम तक चार हजार बोरी पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। हापुड़ मंडी में शनिवार को धान का भाव 2900 रुपए क्विंटल खुला, जो बाद में हरियाणा व पंजाब से नरमी की खबर आने पर 150 रुपए टूट गया। हापुड़ मंडी में धान एमएसपी से ऊंचा बिक रहा है।
केंद्र सरकार ने वर्ष-2024-25 के लिए धान का सरकारी समर्थन मूल्य 2300 रुपए तथा ए ग्रेड धान का मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।गत वर्ष हापुड़ मंडी में धान तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका था। जनपद हापुड़ में किसानों ने धान पर्याप्त भूमि में बोया है। हापुड़ मंडी में किसान को धान का लाभकारी मूल्य मिलने से आस-पास के जनपदों से भी किसान बिक्री हेतु धान लेकर पहुंचते है। धान पर प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166


































