हापुड़ , सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार की सुबह से तेज हवा के साथ हो रही तेज बारिश से धान की फसल के किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना हैl. बता दें कि हापुड क्षेत्र में धान की फसल पकने के लिए तैयार खड़ी है और शनिवार की सुबह से तेज हवा के साथ हो रही मूसलाधार बारिश से धान की फसल लेट गई है जिस कारण धान के किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है ।किसान तेजवीर सिंह ने बताया कि धान की फसल गिर जाने से और खेत में जल खड़ा होने से धान की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा l
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























