👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहान पर सोमवार को जनपद हापुड़ की तीनों विधान सभाओं हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना में कांग्रेसजनों ने पद यात्रा निकाली और नारी सशक्तिकरण के नारे मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, के नारे को बुलंद किया। शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी सोमवार को हापुड़ में देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर एकत्र हुए और उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद कांग्रेसजन पद यात्रा पर निकल गए।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099



























