हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में छापामारी करके एक ऐसे युवक को धर दबोचा जो फड़ लगाकर बीड़ी, गुटके की आड़ में प्रतिबंधित आक्शीटासिन इंजैक्शन बेच रहा था। यह इंजेक्शन दुधारु पशुओं को लगाय गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि विनोद नाम का एक व्यक्ति दिल्ली से गाड़ी द्वारा इंजैक्शन सप्लाई करता हैं। और वह पिछले दो साल से इस धंधे में लिप्त हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार को इस आशय की शिकायत मिली थी कि गांव अठसैनी गांव में लगने वाली साप्ताहिक पशु पैठ में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसीन इंजैक्शन की खुले आम बिक्री की जाती हैं। जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद एवं प्रियंका चौधरी की एक टीम गठित कर छापामारी का निर्देश दिया।
औषधि निरीक्षकों की यह टीम ग्राहक बनकर बीड़ी, गुटके बिक्री के उस ठिकाने पर पहुंची जहां अवैध प्रतिबंधित ऑक्सीटोसीन इंजैक्शन की बिक्री हो रही। टीम ने इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर एक नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है, जबकि शेष ऑक्सीटोसीन इंजैक्शनों को सील कर दिया गया हैं।




























