VIDEO: नगर पालिका हापुड़ में लगा ऑक्सीजन लंगर










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में ऑक्सीजन की कमी के लिए यहां-वहां भटक रहे मरीजों के लिए एक खुशखबरी है। हापुड़ में मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि नगरपालिका में ज़रुरतमंदों के लिए ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है। सेवा भारती ने नगर पालिका परिषद में ऑक्सीजन लंगर लगाया है जिससे ज़रुरतमंदों को समय पर ऑक्सीजन मिल सके।

AD: एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509

सेवा भारती हापुड़ द्वारा आयोजित इस लंगर का लाभ उन मरीजों को मिलेगा जिन्हें कुछ समय के लिये ऑक्सीजन की आवश्यकता है। आक्सीजन की आवश्यकता वाले ज़रुरतमंद को वाहन में बैठे-बैठे ही ऑक्सीजन लगा दी जायेगी जिसके लिए किसी तरह के बैड की आवश्यकता नहीं है।

ज़रुरतमंद लोगों को देखते हुए यहां कुछ समय के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। नगरपालिका प्रांगण में यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दी जाएगी जिसकी शुरुआत सोमवार को हुई है। वहीं इस दौरान ज़रुरतमंद लोगों को कोविड किट भी बांटी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा, सह-प्रचारक प्रेम सिंह, जिला व्यवस्था प्रमुख विपिन गोयल, नगर पालिका परिषद हापुड़ अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा हापुड़ चिकित्सा विभाग के संयोजक डॉ रमेश अरोड़ा, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल, शायमेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, सचिन कंसल, कमल कंसल, ताराचंद मोगे, तरुण बाटला, सुयश वशिष्ट आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!