ऑक्सीजन कमी के लिए सरकार दोषी










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने जनपद हापुड़ में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं।
भूतपूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने मंगलवार को हापुड़ में कहा कि जनपद हापुड़ के अस्पतालों में पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए दर- दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार नाकाम हो रही हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही हैं। गजराज सिंह ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी जनपद हापुड़ के साथ-साथ मेरठ व गाजियाबाद जैसे बड़े बड़े शहरों में भी देखी जा रही है। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की है कि कोरोना की इस महामारी में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था बनाएं ताकि मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए दर-दर भटकना न पड़े। ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की जानें जा रही है जोकि बेहद ही दुख की बात है। गजराज सिंह ने कहा है कि पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली और कर्नाटक जैसे बड़े शहरों में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की जानें चली गई,ये सब सिस्टम और केंद्र सरकार की नाकामी के कारण हुआ हैं। गजराज सिंह ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से निवेदन करते हुए ये भी कहा हैं कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत में जोड़ी जा रही 28 फीसदी की जीएसटी को घटाकर 12 फीसदी किया जाएं, इसी के साथ ही अस्पतालों में कोविड पेशेंटों को रिकवर करने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली दवाईयों की कीमत में लगाई गई जीएसटी भी कम से कम की जाएं। ताकि कोरोना महामारी के दौरान मध्यम व निम्न श्रेणी के परिवार पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

 हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!