सूदखोरी पर बना 50 करोड़ रूपए की प्रोपर्टी का मालिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड के रेलवे रोड पर एक पंजाबी कालोनी है जिसमें कुल 50 मकान हैं उनमें से 17 मकानों का एक ही परिवार मालिक है कई मकान तो कई-कई करोड़ के हैं जिनमें सभी सुविधाए है।इन 17 मकानों में से कई मकानों में लग्जरी सुविधाएं है,सार्वजनिक भूमि पर भी कब्जा है।इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी प्रोपर्टीज है।रेलवे रोड पर कई दुकानों व कलेक्टर गंज में कई मकान का मालिक है।कभी इस परिवार का मुखिया चाय बेचता था।अब परिवार के सदस्य सूदखोरी,प्रोपर्टीज आदि का धंधा करते हैं,वह भी ऐसा धंधा जिसकी समाज में कोई मान्यता नहीं हैं।अब यह परिवार धीरे-धीरे 50 करोड़ के कालेधन का मालिक बन चुका है।आयकर,प्रवर्तन निदेशालय, एसआईटी,केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीवीसी को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि यह सम्पत्ति कहां से और कैसे एकत्र की है।
फूड लवर्स के लिए 10 % की छूट का ऑफर: 8791240160






























