हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले में इस्तेमाल हथियार के सप्लायर को गिरफ्तार किया है जोकि मेरठ के थाना मुंडावली का आलिम है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है.
बता दें कि बीती तीन फरवरी को जनपद हापुड़ के पिलखवा टोल प्लाजा पर शुभम और सचिन ने ओवैसी के काफिले पर पिस्टल से हमला किया था जिससे ओवैसी बाल-बाल बच गए.
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने यह हथियार मेरठ के किठौर में एक सप्लायर से खरीदा है. जब पुलिस मामले की जांच में जुटी तो परत दर परत खुलती चली गई और पता चला कि यह हथियार बिहार से आर्डर पर मंगवाए गए थे. पुलिस ने मामले की जांच और भी गंभीरता से शुरू की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. शुक्रवार को पिलखुवा पुलिस ने हथियार सप्लायर आलिम को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























