ओवैसी प्रकरण: आरोपियों की रिमांड पूरी, मोबाइल बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर पिलखुवा में जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपी सचिन और शुभम की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी है. इस दौरान उन्होंने कई अहम खुलासे किए. पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. मोबाइल से कई अहम रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप मैसेज पुलिस के हाथ लगे हैं.
सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि 21 सितंबर 2021 को सचिन ओवैसी पर हमला करने के उद्देश्य से संभल पहुंच गया था लेकिन कड़ी सुरक्षा देखकर उसने सांसद पर हमला नहीं किया बल्कि किसी को शक ना हो इसके चलते सचिन ने ओवैसी के साथ सेल्फी ली. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि साल 2018 से ही आरोपी ओवैसी पर हमला करने की फिराक में थे. रविवार की सुबह दस बजे पुलिस ने दोनों हमलावरों को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था. रिमांड की अवधि पूरी होने पर पुलिस ने हमलावरों को वापस जेल पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ेः- अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी

MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582







Related Posts

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज के लालच में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हापुड पुलिस द्वारा…

Read more

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सारस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत

महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत
error: Content is protected !!