ओवररेटिंग मामला: एसपी को कायदे में रहने की हिदायत देने वाले समेत चार दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर तय शुल्क से अधिक रुपया वसूला जा रहा था। इसके बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा निजी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी 53 रुपए की पर्ची देकर 60 रुपए लिए गए। एसपी ने अपनी पहचान उजागर किए बिना, ओवररेटिंग का विरोध किया तो पार्किंग कर्मचारियों ने एसपी को कायदे में रहने की चेतावनी तक दे डाली। इसके पश्चात एसपी हंसने लगे और मामले में गढ़ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया जो कि ओवरराइटिंग के धंधे में शामिल हैं।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को शिकायत मिल रही थी कि ब्रजघाट पर पार्किंग के नाम पर ओवररेटिंग की जा रही है और लोगों से नियम विरुद्ध पैसा ऐंठा जा रहा है। पैसा ना देने पर लोगों के साथ मारपीटाई भी की जाती है जिसके चलते तीर्थ नगरी बदनाम हो रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा जब मौके पर पहुंचे तो उनसे भी ओवररेटिंग की गई। साथ ही पार्किंग कर्मचारियों ने कायदे में रहने की हिदायत दे डाली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811

































