हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में नियमों की परवाह किए बगैर किस तरह वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं? इसका एक उदाहरण हापुड़ में गुरुवार को दिखाई दिया जहां एक ओवरलोडेड भूसे से भरा ट्रक फ्लाईओवर के नीचे फंस गया। यदि समय रहते ट्रक को ना रोका जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। कड़ी मशक्कत कर ट्रक को निकाला गया।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक जैसे ही ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे गोल चक्कर पर पहुंचा तो ओवरलोड होने की वजह से भूसे से भरा एक ट्रक पुल के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने ट्रक को रोका और कड़ी मशक्कत कर ट्रक को पीछे कराया। ओवरलोडिंग की तस्वीर अपने आप में बेहद खतरनाक है जो एक हादसे का रूप ले सकती थी। ऐसे में सड़क पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करने की जरूरत है।





























