👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर बुधवार की रात एक ओवरलोडेड ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ में फंस गया जिसके बाद पेड़ का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ओवरलोडेड ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा किया। बता दें कि रात को हापुड़ रेलवे स्टेशन की ओर से एक ट्रक तहसील चौपला की ओर जा रहा था जिसमें सामान ट्रक की ऊंचाई से काफी ऊपर तक भरा हुआ था। फ्रीगंज रोड पर जब ट्रक पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ वह फंस गया। ट्रक चालक काफी देर तक मशक्कत करता रहा जिसके बाद उसने ट्रक आगे बढ़ाया और पेड़ का कुछ हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक हरियाणा जा रहा था।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























