हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ओवरलोड वाहन सड़कों पर घूम रहे हैं जो अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहे हैं या यू कहें कि अधिकारियों के ढीले रवैया के चलते सड़क पर ओवरलोड वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं जिन पर कोई भी नकेल कसने को तैयार नहीं है जिसके कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के पास का है जहां गन्ने से भरा एक ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से यातायात जाम हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक को साइड कराया गया। इस दौरान सड़क पर गन्ने भी बिखर गए।
मिली जानकारी के अनुसार गन्ने से भरा एक ट्रक भिवानी सेंटर से सिंभावली शुगर मिल जा रहा था लेकिन जैसे ही वह गांव वैठ के पास पहुंचा तो ओवरलोड ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक इस कदर ओवरलोड था कि वह एक ओर झुकता चला गया और गांव वैठ के पास ट्रक पलट गया। इस दौरान सड़क पर चीख पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि सड़क पर ओवरलोड वाहन नियमविरुद्ध दौड़ते हैं लेकिन अधिकारी हैं कि लापरवाही बरत रहे हैं।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur






























