👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने टीम के साथ मंगलवार की रात को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने दो ओवरलोड ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की। कई स्थान पर अवैध खनन की शिकायत के बाद जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने मंगलवार की देर रात गांव सरूरपुर, बहादुरगढ़, बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा, अल्लाह बख्शपुर, छिजारसी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। सिंभावली में एक ट्राली से ओवरलोड ट्रक आता मिला जो दस्तावेजों को नहीं दिखा पाया। इसके बाद सिंभावली थाने में उसे सीज कर दिया। विभाग ने कुल दो ट्रकों को सीज कराया।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437


























