👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे गेट नंबर 62 सी फाटक पर एक ओवरलोडेड ट्रक रेलवे फाटक के बीच में फंस गया और ट्रैक पर खराब हो गया। इस दौरान क्रेन बुलाई गई जिसकी मदद से ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। ट्रक के खराब होने से करीब एक घंटा ट्रेने बाधित रहीं।
मामला सोमवार का है जब एक ओवरलोडेड ट्रक गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रेलवे गेट नंबर 62सी पर पहुंचा। इस दौरान ट्रक रेलवे ट्रैक पर खराब हो गया और काफी देर रेलवे फाटक के बीच फंसा रहा। रेलवे अधिकारियों ने क्रेन बुलाई जिसकी मदद से ट्रक को खींचकर साइड किया गया। इस दौरान रेलवे यातायात करीब एक घंटा प्रभावित रहा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891




























