👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चाहे कितने भी कदम और चेक पोस्ट पुलिस लगा ले लेकिन यह सभी फेल साबित होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा सोमवार की शाम को जब ततारपुर चौकी के पास एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर सड़क पर मौत बनकर मंडराता हुआ नजर आया। यमदूत बनकर सड़क पर दौड़ रहे इस ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कभी भी हादसा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चेक पोस्ट से गुजरते इस ओवरलोडेड ट्रैक्टर पर पुलिस की नजर भी नहीं पड़ी। ऐसा लगता है कि पुलिस आंखें मीचकर काम करती है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























