
हापुड़ की सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ती ओवरलोड ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थिति एसएसवी चौकी के पास से गुज़र रही एक ई-रिक्शा हादसों को दावत दे रही है। कानून को ठेंगा दिखाते हुए यह ई-रिक्शा सड़क पर दौड़ रही है जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह ई-रिक्शा हादसे का कारण भी बन सकती है। लोगों ने मामले में इस तरह के संचालन पर कई सवाल खड़े किए हैं। इस तरह ई-रिक्शा के सड़क पर दौड़ने से हादसे भी हो सकते है जिसमें लोगों की जान भी जा सकती है। अचम्भे की बात तो यह है कि यह ई-रिक्शा मुख्य मार्ग पर दौड़ती हुई दिखाई दी। कई चेक पोस्ट, नाको से होते हुए ई-रिक्शा गुजरी लेकिन किसी ने इस ई रिक्शा पर कार्रवाई करने की ज़हमत तक नहीं उठाई।
हापुड़ की सड़कों पर यमदूत बनाकर दौड़ रही ई-रिक्शा पर कार्रवाई न होने से हादसों का खतरा मंडरा रहा है। इस ई-रिक्शा की छत पर लंबे-लंबे पाइप और उसके ऊपर टंकी लदी है जिससे हादसा कभी भी हो सकता है। कानून को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























