जिला चिकित्सालय के आउट सोर्सिग कर्मचारी वेतन न मिलने पर खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत आउट सोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गत 5 माह से वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार को हापुड़ कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेंद्र कुमार, अर्चना तोमर, नितिन कुमार, अनमोल, मुनिया, अंजू आदि ने बताया कि उन्हें गत 5 माह से वेतन न मिलने की वजह से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और परिवार का भर पोषण भी नहीं हो पा रहा है। वेतन को लेकर शीर्ष अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया, परंतु कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।
वेतन दिलाने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























