हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की एक चौकी के प्रभारी पर हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजबाला पत्नी परमानंद ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एक पत्र राजबाला ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नाम लिखा है. पीड़िता का दावा है कि उसके पास एक ऑडियो क्लिप भी है जिसमे दरोगा फोन पर अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा है. दिए गए पत्र के अनुसार दरोगा पर राजबाला से 18,000 और तीस हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक अब भी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का दबाव बना रहा है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है. राजबाला ने संपूर्ण परिवार के साथ आत्महत्या करने की इजाजत मांगी है.
बता दें कि मूल रूप से मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी की रहने वाली राजबाला फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रह रही है. उसने बताया कि उसके पुत्र दीपक की शादी दसोई रोड पर निवासी एक युवती के साथ हुई थी. शादी के बाद पुत्र वधू परिवार से अलग हो गई और एक मुकदमा दर्ज कराया. यह मुकदमा हापुड़ कोतवाली में दर्ज कराया गया जिसके बाद दीपक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया और कई दिनों से जेल में बंद है. राजबाला का आरोप है कि वह एक बुजुर्ग महिला है जिसे पुलिस वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और एक लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. ऐसा न करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























