Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव शुक्लमपुरा मिलक में बीमारी की चपेट में आने से सात दिनों में 10 पशुओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आस-पास के गांव में 50 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु विभाग के अफसरों ने जांच शुरू कर दी है.
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुड का कहना है कि पिछले 10 दिनों से पशुओं में रहस्यमई बीमारी होने की वजह से वह बीमार हो रहे हैं. सात दिनों में 10 पशु इस बीमारी की चपेट में आने से मर चुके हैं जबकि 50 से अधिक बीमार हैं. इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से गांव शुक्लमपुरा मिलक के आसपास बुकलाना, धनपुरा, शरीकपुर, दतियाना, बिरसिंहपुर में करीब 50 से अधिक पशु बीमार है.
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:


























