
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई107 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):फरवरी माह के प्रथम शनिवार को जनपद हापुड की तीनों तहसीलो हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
जनपद की तीनो तहसीलो में प्राप्त हुई 107 शिकायतें, 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।हापुड में
शनिवार को उप जिलाधिकारी अंकित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 04 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एक परिवार एक पहचान में सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में आवेदन करने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर तहसीलदार हापुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील त्यागी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही धौलाना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जहां पर 40 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 का निस्तारण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराया गया। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर तहसील की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस गढ़मुक्तेश्वर में आई शिकायतो को सुना। सम्पन्न हुए तहसील दिवस गढ़ में 39 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651































