हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संत परमानंद अस्पताल दिल्ली और हापुड़ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में एक निशुल्क रीढ़ की हड्डी का जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील त्यागी ने किया।
शिविर शुरु होने से पहले ही रोगियों का शिविर स्थल पर पहुंचना शुरु हो गया। शिविर में रोगियों ने पहले अपना पंजीकरण कराया और फिर डा. अमित श्रीधर की टीम ने मरीजों के ब्लड आदि का परीक्षण शुरु किया। शिविर में रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित बिमारियों स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, सियाटिका, पीठ दर्द, कमर दर्द आदि की जांच की गई और रोगियों को रोग से बचाव के टिप्स दिए गए।

























