👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रखा करीब 45,000 रुपए का सामान चोरों ने चुरा लिया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका मुकेश कुमारी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में प्राथमिक विद्यालय हैं जहां चोरों ने रविवार की देर रात किसी समय चोरी को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























