हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हापुड़ के अनवरपुर में स्थित सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में निंद्रा रोग ओएसए पर फिजियोलॉजी विभाग द्वारा एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमई और वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निंद्रा मेडिसिन के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। इस एक दिवसीय सीएमई में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 103 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सचिव डॉ सुमित गर्ग ने बताया कि सीएमई में फिलिप्स इंडिया के सहयोग से स्लीप लैब का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को लैब की नवीनतम जानकारी और अनुभव के बारे में बताएं गया। सीएमई को संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर रामाचंद्रन, संस्थान की उपाध्यक्ष रम्या चंद्रन और सभी प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ पुरोहित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए के पांडे, निदेशक आर दत्त, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव एन नटराजन उपस्थित रहे।



























