निशुल्क आयुर्वेदिक टीकाकरण में पहुंचे 250 बच्चे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम को आयुर्वेदिक टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया जहां 250 से अधिक बच्चों ने सुरक्षा कवच लिया। यह कैंप चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ द्वारा लगाया गया। समिति द्वारा बच्चों के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक स्वर्ण प्राशन संस्कार प्रकाश औषधि भंडार के सौजन्य से कैंप का आयोजन किया गया। इस आयुर्वेदिक स्वर्ण प्राशन से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। भूख बढ़ती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया वायरस इन्फेक्शन से बचाव होता है। इस मौके पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों ने औषधि ग्रहण की। इस दौरान प्रधान- नवनीत अग्रवाल (कली वाले), मंत्री- सत्यनारायण अग्रवाल (एल जी वाले), डॉ पंकज चड्ढा, सत्यम भाटी, अंकित गर्ग, मोहित अग्रवाल मोनी छावनी वाले, मनोज गुप्ता (स्टेशनरी वाले), अंकुर कंसल, आशुतोष रस्तोगी, हरि किशन कली वाले, लोकेश गुप्ता सरार्फ, मोहित जैन (अचार वाले), गुड्डू (पत्रकार), सिंपल, दीपक गर्ग, एडवोकेट सारंग अग्रवाल, जय भगवान गौतम आदि उपस्थित रहे।

GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

 








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!