हापुड़ ,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): एस एस वी इटर कालेज हापुड़ में हिन्दी दिवस पर निबंध, भाषण, कविता, पोस्टर प्रति योगिताए आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में गरिमा,मोहनी, गुनगुन, पोस्टर प्रतियोगिता में शालू, भानू, हिमांशु, भाषण में मोहनी, सपना, डोली,कविता मे काजल, मानसी, अंजली क्रमशःप्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिन्दी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है इसे सयुंक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। हम सभी दैनिक कार्य हिन्दी भाषा में करेः और इसे बढावा दे। कालेज प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा के विकास में शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र, छात्रायें सहयोग दे। अधिक से अधिक बोलचाल एव॔ कार्यो मे हिन्दी का प्रयोग करे। समारोह मे कालेज प्रवक्ता राजेश्वर सिंह, कृष्ण पाल, डा धर्मेन्द्र मिश्र, मयक शुक्ला, डा हरीश चन्द, निलिमा वर्मा, भारत भूषण वत्स, विधि, अखिलेश, चन्द्रजीत आदि उपस्थित थे।



























