हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक बिहारी लाल के महापरिनिर्वाण दिवस पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 200 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। कड़े सवालों के जवाब देकर छात्रों ने सभी को अचंभित कर दिया। बता दें कि विद्यालय का प्रमुख बिंदु छात्रों का सर्वांगीण विकास है जिससे बच्चे वर्तमान टेक्नोलॉजी के जमाने में अपना विकास उन्नत रूप से कर सके।
चीफ गेस्ट ओमपाल सिंह (चित्रकार व गिनीज बुक रिकॉर्ड धारक) , रिंकल कुमार (BVM), विकास त्यागी (युवा नेता), आदित्य प्रेम सिंह व आशु अग्रवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह कश्यप, संतोष कश्यप व प्रधानाचार्या शारदा रानी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर विशाल व तृतीय स्थान पर निशांत की टीम रही। वहीं लेखन प्रतियोगिता मैं वंशिका, मन्नत व प्राची ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान(सीनियर वर्ग) प्राप्त किया व उजमा, आरोही व आयुषी (जूनियर वर्ग) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
मंच संचालन नीरज सिंह व दीपांशु कुमार ने किया। इस अवसर पर कोमल, मोहशीना, राधा, रमन सागर, दीप्ति रानी, भारती, संतोष, प्रिया आदि मौजूद रहे।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























