
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशी शर्मा ने “स्वास्थ्य है तो सब कुछ है, नहीं तो कुछ भी नहीं” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें डॉ प्रीति कौशिक ने स्वयं सेविकाओं को महिलाओं को शिशुओं के स्वास्थ्य और टीकाकरण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने डॉ. शशि शर्मा के निर्देशन में महिलाओं को स्वास्थ्य और टीकाकरण संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में समाज सेविका निर्मल शर्मा ने लड़कियों के आचरण, पहनावे, घर परिवार का ध्यान रखने, बड़ों के आदर सत्कार, नियंत्रित भाषा और सफल ग्रहणी ही एक अच्छे समाज और देश का निर्माण कर सकती है जैसे विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी बताया की शिक्षा मात्र डिग्री हासिल करना नहीं है बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। कनिका, कनिष्क, सोफिया, डिंपल, सोनिया, मुस्कान, प्राची, पारुल, पायल, रिया, रमा आदि स्वयं सेविकाओं ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






























