शनि जयंती पर भंडारे का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शनि जयंती के अवसर पर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया में भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मीठे शरबत की छबील भी लगाई गई। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। गुरुवार को शनि जयंती के अवसर पर भक्तों ने शनि देव महाराज को तिल, तेल आदि चढ़ाया और दीपक जलाकर विश्व कल्याण की कामना की। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर न्याय और कर्म के देवता शनि महाराज की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में भक्तों ने तिल, तेल आदि चढ़ाया और दीपक जलाकर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के परिसर में मीठा शरबत बांटा और भंडारे का आयोजन किया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंडित केदार शर्मा, विज्जी त्यागी, कपिल, विकास शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल गुप्ता, ऋषिपाल, विजेन्दर, रणवीर, रोहित, धीरेन्द्र, आशीष, सचिन, रितिक तरुण कंसल आदि शामिल थे।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700





























