हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर 5 से 11 मार्च के बीच शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कार्तिक गोस्वामी जी महाराज इस दौरान सभी भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व समझाएंगे.
बता दें कि 5 मार्च को श्री मंगल कलश यात्रा, 6 मार्च को शुकदेव जी का मंगलाचरण, 7 मार्च को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, 8 मार्च को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, 9 मार्च को माखन चोरी, बाल लीला, गोवर्धन लीला, छप्पन भोग तथा 10 मार्च को रास महारास, कंस वध, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, 11 मार्च को सुदामा चरित्र, नव योगेश्वर संवाद, व्यास, पूजन तथा 12 मार्च को हवन व वैष्णो सेवा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा.


























