हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महर्षि वाल्मीकि जयंती संस्कृत गीत श्लोकान्त्याक्षरी एवं भाषण 2022 का आयोजन गुरुवार को दीवाने इंटर कॉलेज हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ पीके उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के जिला संयोजक दीपक कुमार ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का परिचय कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ ऋषि पाल सिंह ने प्रतियोगियों को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार एवं रचना मौर्या ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में राजीव कुमार प्रधानाचार्य पूठ महाविद्यालय, मनमोहन कौशिक प्रवक्ता संस्कृत पाठशाला गढ़, पुष्पेंद्र कुमार प्रधानाचार्य श्री चंडी पाठशाला हापुड़ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मीनाक्षी शर्मा, निरंजन शास्त्री, पंकज झा, सोमवीर शर्मा, रविंद्र मिश्रा, डॉ शिवकुमार निर्णायक मंडल में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र और डॉक्टर संजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा।
गीत प्रतियोगिता में प्रथम वासु गिरी गुरुकुल महाविद्यालय पुट हापुड़, दितीय अक्षिता गोयल दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़, तृतीय तरुण तोमर गुरुकुल महाविद्यालय तातारपुर हापुड।
श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम केशव, जोशी चंडी संस्कृत महाविधालय हापुड़, दितीय यतेंद्र, गुरुकुल महाविद्यालय तातारपुर हापुड़, तृतीय दीपांशु शर्मा, श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय गढ़ हापुड़।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रज्ञा एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, द्वितीय मोहित गुरुकुल महाविद्यालय तातारपुर हापुड़, तृतीय रूद्र प्रताप सिंह तोमर गुरुकुल महाविद्यालय तातारपुर हापुड़ रहे।





























