हापुड़, सूवि (ehapurnews.com):सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ लवली जयसवाल द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम सबली शिवगढ़ी , रामगढ़ी एवं अकरोली में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन करते हुए मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं स्वालंबन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया । जिसमें विभागीय योजनाये जैसे – निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी जनमानस को दी गयी। आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग से जानकरी ले सकते है ।विभाग में संचालित अन्य योजनाओ की जानकारी देकर लाभार्थियो को लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ मुख्यालय एवं जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।





























