हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” के अन्तर्गत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ राजीव भारती की अध्यक्षता में एवं नोडल अधिकारी/अपर जिला जज डा० रीमा बंसल एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०) प्रथम, हापुड़ लवली जायसवाल की देखरेख में विधिक सेवा एवं सहायता गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधि विभाग के डीन डा0 पराग गर्ग, एच.ओ.डी. विधि संकाय अमित कुमार शर्मा एवं अन्य समस्त फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों की सहायता से जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ राजीव भारती, अपर जिला जज श्री मृ़दुल दुबे, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०) लवली जायसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या भारद्वाज, सिविल जज (जू0डि0) अरुण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डा0 तेजवीर सिंह की उपस्थिति में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
मंच संचालन अमित चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जलित के साथ किया गया। कुलपति मोनाड यूनिवर्सिटी, डा0 एम. जावेद, रजिस्ट्रार कर्नल डी0पी0 सिंह एवं अन्य फैकल्टी द्वारा उपस्थित न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारीगण का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कु० आयुशी गुप्ता लॉ छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व छात्र दिवस हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर मनाये जाने के बारे में बताते हुए उनके विचारों एवं संदेश को विधार्थी जीवन में अनुसरण करने पर बल दिया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला जज, हापुड़ राजीव भारती द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों एवं भरण-पोषण संबंधी कानून एवं अन्य विधिक योजनाओं के बारे में बताते हुए यह भी बताया कि किस प्रकार विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन किया जा सकता है।
अपर जिला जज, हापुड़ मृदुल दुबे ने विधि के छात्र-छात्राओं को खूब मन लगाकर विधिक की पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि लॉ छात्र ही विशेष रुप से विधिक योजनाओं एवं कानूनी सहायता को जन-जन तक पंहुचाने में सहायक होगें। प्रभारी सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर एक मसाल के रुप में है जिसकी रोशनी जिले में प्रत्येक गांव, प्रत्येक व्यक्ति एवं बच्चों तक पंहुचाने की जिम्मेदारी हमारे विधि छात्रों की है और जो भी विधि छात्र विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रमों में अपना स्वैच्छिक सहयोग वं योगदान देना चाहते हैं वो अपना नाम व मोबाइल नं0 विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड के कार्यालय में प्रेषित कर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या भारद्वाज द्वारा पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आटोबायोग्राफी को बताते हुए उनका एक विशिष्ट संदेश कि विधार्थी को हमेशा प्रश्न पूछने चाहिये को बताते हुए सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने प्रत्येक विषय से संबंधित प्रश्न सदैव ही पूछे जाने के लिये प्रेरित किया।
सिविल जज (जू0डि0) अरुण कुमार ने डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन बताते हुए उनके आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 तेजवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को कानून की प्राथमिक जानकारी जरुरी है क्योंकि कुछ लोग कानूनी जानकारी के आभाव में ही बहुत से अपराधों को अंजाम दे देते हैं और बाद में कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी।
डा0 मुलराज सिंह लॉ प्राध्यापक द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के प्रावधानों के विषय में बताया। प्रोफेसर सोमा दास द्वारा सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का शिविर का आयोजन हेतु मोनाड यूनिवर्सिटी में किये जाने व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर धन्यावाद व्यक्त किया गया। अन्त में माननीय जिला जज राजीव भारती एवं प्रभारी सचिव लवली जायसवाल द्वारा उक्त शिविर के सफल आयोजन हेतु कुलपति डा0 एम. जावेद, रजिस्ट्रार श्री कर्नल डी0पी0 सिंह, विधि संकाय एवं यूनिवर्सिटी प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































