हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर शनिवार को हापुड़ जनपद के गांव मतनौरा में पशुओं की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया. एबीएस जींस ब्रीडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अश्वीय प्रजन्न स्टड के संयुक्त तत्वाधान में यह कैंप लगाया गया जहां पशुओं की जांच की गई. इस दौरान घोड़े-घोड़ियों समेत अन्य पशुओं की जांच की गई और ग्रामीणों को तकनीकी ज्ञान से रूबरू कराया.
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक बी एस एस डॉक्टर आरबी राम, एबीएस की ओर से डॉ सागर सारस्वत, डॉ केके नागर, कप्तान राहुल नायक, डॉ शशांक नाथ आदि उपस्थित रहे.
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























