हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संस्कार द को एजुकेशनल स्कूल में बुधवार को प्रातः 9:30 बजे कोविड-19 के उपरांत विद्यार्थियों में आई शैक्षिक चुनौतियों से निबटने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने हार्पर काॅलिंस से आए वक्ता कुलदीप का नव पौध देकर स्वागत किया गया जिन्होंने अपने अनमोल शब्दों के द्वारा इस गंभीर समस्या से उभरने के लिए अपने रोचक एवं ज्ञानवर्धक सुझाव भी दिए. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों का भविष्य निर्माता बताते हुए शिक्षकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ज्ञान और समय का सामंजस्य स्थापित करते हुए इस गंभीर समस्या से लड़ने के उत्तम सुझाव दिए जिसे जानकर विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कार्यशाला की भूरी भूरी प्रशंसा की. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उप प्रबंधक अमित गुप्ता, निर्देशिका डॉ स्वाति गुप्ता ने आश्वासन दिया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयासरत रहेगा





























