विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में श्रीमति छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा “विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ में आज दिनांक 23.10.2023 को किया गया।
उक्त विधिक जागरुकता शिविर में अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा उपस्थित असहाय एवं आमजन को विधिक सहायताओं के बारे में जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा भी उपस्थित महिलाओं एवं आमजन को विधिक सेवाओं के बारे में जागरुक किया गया एवं उनकी समस्याओं को जानकर समस्याओं का समाधान भी बताया गया एवं अन्य विधिक सेवाओं के बारे में बताया गया उक्त शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक आयुषी त्यागी, रितेष भाटी, तरु त्यागी, पियुष त्यागी,प्रियंका शर्मा, विनीत कुमार व अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























