
आर्गेनाईजेशन आफ कैमिष्ट एण्ड डृगिस्ट उ० प्र० (ocdup) ने जीएसटी 2.0 संक्रमण के दौरान छोटे दवा विक्रेताओं की राहत की माँग की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):ओसीडी युपी जो देश भर के 13 लाख से अधिक कैमिष्टो ओर वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है, ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से छोटे खुदरा विक्रेताओं ओर कैमिष्टो को हो रहे घाटे से बचने हेतु तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया है।
ओसीडी युपी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने व्यवहारिक ओर छोटे व्यापारियों के हो रहे घाटे के बारे में ज्ञापन के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी।
जीएसटी दरों में कटौती ( 18%से 5% , 12% से 5%) से उपभोक्ताओं को लाभ मिला है किन्तु छोटे विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति गम्भीर रूप से प्रभावित हूई है
अन रजिस्टर्ड ओर कमपोजिट डीलर द्वारा उच्च जीएसटी दरों पर ख़रीदा गया स्टाक अब कम क़ीमत पर बेचना पड़ रहा है जिससे उन्हें अपरिहार्य नुक़सान हो रहा है, विशेषकर जब दवा पर मार्जिन NPPA द्वारा तय किया गया है
अधिकांश छोटे व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत नहीं है या फिर कम्पोजिट डीलर है जो कि इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा नहीं कर सकते ।
ओसीडी युपी ने सरकार से अनुरोध किया है कि तीन माह तक छोटे व्यापारियों के पास जो स्टाक है उसकी बिक्री पुरानी एमआरपी पर विक्रय की अनुमति दी जाये, यदि आवश्यक हो तो विशेष राहत पैकेज भी घोषित किया जाये,ओर इस परिवर्तन काल की अवधि में छोटे विक्रेताओं के साथ किसी भी प्रकार की उतपीडन व दंडात्मक कार्यवाही न की जाए।
ओसीडी युपी के साथ साथ हापुड़ कैमिष्ट एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने भी चेतावनी दी कि यदि तत्काल राहत नहीं दी गई तो अनेक छोटे कैमिष्ट अपनी दुकाने बन्द कर सकते हैं जिससे ग्रामीण ओर दूर दराज़ क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता प्रभावित होगी जिसमें पूर्ण रूप से सरकार की ज़िम्मेदार होगी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























