
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज में रविवार को भूतपूर्व सैनिकों की एक बैठक का आयोजन हुआ। भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ की इस बैठक में आगामी 16 जनवरी को जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन राजेश चौधरी ने बताया कि इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना जाता है। इसी के साथ सरकार द्वारा लाई गई नई पॉलिसीयों के बारे में भी अवगत कराया जाता है। इस दौरान वारंट ऑफिसर मनवीर, कैप्टन गोपीचंद, आदिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।






























