
निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक व कर्मचारी का वेतन रोकने का आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार की सुबह उन्होंने ट्रॉमा सेंटर और सिखेड़ा स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर चिकित्सक व चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी नदारद मिला जिनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। इस कार्रवाई से चिकित्सकों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश का कहना है कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक साहम हुसैन व चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बिना बताए ड्यूटी से नदारत मिले जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264



























